प्रदेश में उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन.. इन इलाकों में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, विभाग ने जारी किया अलर्ट
देश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू कश्मीर, मनाली सहित उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पारा और बढ़ने वाला है। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात बन गए हैं। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा (CG Weather Update) अंबिकापुर का तापमान 8°C दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेशभर के तामपान में 3-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। माना एयरपोर्ट में तापमान 13°C तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि के आसार हैं। 29 नवंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके बाद एक दिसंबर से न्यूनतम तापमान फिर नीचे आएगा। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं में भी मामूली गिरावट आई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में वातावरण के मध्य स्तर पर नमी से हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे भी न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना बन रही है। 29 नवंबर से अगले कुछ दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में ही हल्की बढ़ोतरी संभावित है।
Popular posts
चरम सुख के लिए बॉयफ्रेंड ने खाई गोली! संबंध बनाते वक्त हो गई मौत, होटल के कमरे में पांच घंटे तक लगातार…
Image
जनता कांग्रेस ने कांग्रेस में विलय का रखा प्रस्ताव : अमित जोगी ने कहा- देश और प्रदेश हित में लिया निर्णय, भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस को अमित की जरूरत नहीं है
Image
कड़ाके की ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से 30 नवंबर तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Image
किसान की बेटी अब बनने जा रही डिप्टी कलेक्टर, बेटी की पढ़ाई पढ़ाई के लिए पिता ने उठाया था ऐसा कदम , परिणाम देख परिवार की आँखे हुई नम
Image
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फैंस का देओल परिवार पर फूटा गुस्सा, जानें क्या है वजह?
Image