छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक, अगले चार दिनों तक नहीं दिखेगा तापमान में बड़ा बदलाव
छत्तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में अच्छी ठंड महसूस की जा रही है, जबकि राजधानी रायपुर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। राजधानी रायपुर में शनिवार को आकाश मुख्यतः साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों की तुलना में इस साल अधिकतम तापमान सामान्य औसत से अधिक है। अंबिकापुर में यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 2.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 1.9 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान भी सभी जगह ज्यादा न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश केंद्रों पर यह सामान्य से अधिक रहा। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, बिलासपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 0.4 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image