जशपुर की डॉक्टर ने बिलासपुर सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान
जशपुर में रहने वाली अनुप्रिया सिंह(26) डाक्टर थीं। उन्होंने सिम्स से ही अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पिछले साल पूरी की थी। इसके बाद वह अंबिकापुर में रहकर डाक्टरी कर रही थीं। शनिवार को वे परिचित की शादी में शामिल होने के लिए शहर आई थीं। शादी में शामिल होने के बाद वे सिम्स गर्ल्स हास्टल में रहने वाली अपनी दोस्तों से मिलने के लिए हास्टल आ गईं। रात को वे हास्टल में ही थी। शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था दोपहर करीब 12 बजे तक वे दोस्तों से बातें कर रही थीं। 12 बजे उनकी सहेलियां कमरे में छोड़कर बाहर निकल गईं। करीब 40 मिनट के बाद जब वे लौटी तो अनुप्रिया का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी तत्काल सिम्स के अधिकारियों को दी गई। स्वजन को दी घटना की जानकारी सिम्स के अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने डाक्टर की सहेलियों से प्रारंभिक पूछताछ की है। इसमें घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। इधर डाक्टर के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वे बिलासपुर के लिए निकल गए हैं। स्वजन के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
Popular posts
बस के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने निकाली हीरोपंती
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image