भूपेश बघेल वापस जाओ.. कार्यक्रम के बीच पूर्व सीएम के खिलाफ लगने लगे नारे, भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें पूरा मामला
• devendra kumar
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बघेल किसान कबीर कुटी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेमेतरा पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं कुछ ही देर में यह धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल वापस जाओ के नारे लगाने लग गए।
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब भूपेश बघेल के कार्यक्रम में इस तरह की स्थिति बनी हो। इससे पहले भी कई कार्यक्रमों में ऐसा हुआ है। विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने ही मंच से एक कार्यकर्ता ने पिछली सरकार को खूब-खरी खोटी सुनाई थी। कार्यकर्ता ने कहा था कि, 5 साल तक हमारी सरकार रही और तब सबसे ज्यादा हम ही प्रताड़ित रहे। मुख्यमंत्री से मिलना तक मुश्किल था। तब कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं थी। आज कार्यकर्ताओं की याद आई है।
