छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा लाल आतंक, बीजेपी नेता को घर से घसीटकर घोंटा गला, एक सप्ताह में छठी हत्या
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमनपल्ली गांव के 35 वर्षीय कुड़ियामा माड़ो को 10 दिसंबर को नक्सलियों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और गला घोंटकर मार डाला। माड़ो, बीजेपी के किसान इकाई भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। घटनास्थल से प्रतिबंधित CPI (माओवादी) नेशनल पार्क एरिया कमेटी का एक पर्चा भी मिला है। इस पर्चे में कुड़ियामा माड़ो पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। रमन सिंह मंत्रिमंडल के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गागड़ा ने पुष्टि की कि मृतक जिले का भाजपा नेता था। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। फरसेगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि उन्हें शव के पास एक पर्चा मिला है। इस तरह की घटनाएं इलाके में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों के लिए बड़ी चुनौती बन रही हैं। इसके पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं बता दें कि इसके पहले नक्सली 5 हत्याएं कर चुके हैं। शनिवार को भी बीजापुर में ही एक महिला की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। उस महिला का नाम लक्ष्मी पदम था, जो एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी। उस पर भी पुलिस मुखबिरी का शक था। उस घटनास्थल पर भी पुलिस को ऐसा ही एक पर्चा मिला था। यह घटनाएं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रही हैं। पुलिस इन घटनाओं की जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image