ये हैं असली 'महतारी' : इनको क्यों नहीं मिल रहा वंदन योजना का लाभ
नारायणपुर। नक्सल प्रभावित जिले के फरसगांव पंचायत के आश्रित गांव मुंडपाल की करीब 250 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाएं पिछले एक साल से भटक रही हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के द्वारा दिए गए आश्वासन को पूरा नहीं करने की बात कहते हुए अब इस गांव की महिलाएं चुनाव का बहिष्कार करने की बात कह रही हैं। यहां रहने वाली श्यामवती गावड़े ने बताया कि, हम लोग महतारी वंदन योजना के लिए संबंधित अधिकारी के पास फरियाद लेकर गए, मंत्री से भी मिले, लेकिन हमारी समस्या का समाधान ही नहीं किया गया। गांव से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। रास्ता बहुत खराब है। एक आदमी को आने जाने में 100 रुपए खर्च होता है, हम कहां से किराए करके जाएंगे। हमारी दयनीय स्थिति है। राशन पानी के लिए लाले पड़ जाते हैं। अपना पैसा लगाकर प्रयास कर रहे हैं कोई नहीं सुन रहा है। गांव में ऐसे परिवार है जिनके यहां कुछ भी नहीं होता है सुबह खाना बना तो शाम को क्या बनाएंगे सोच के पड़ जाते हैं। उनके लिए एक हजार रुपए एक सहारा हो जाता। गरीब परिवार को सहारा मिल जाता है। एक आस लेकर हम लोग बैठे हैं, लेकिन अभी तक इस योजना का लाभ नहीं दिया गया है। अगली बार वोट होगा तो हम वोट डालने नहीं जाएंगे, हमें ठग देते हैं। नारायणपुर के महिला बाल विकास अधिकारी रविकांत धुर्वे ने बताया कि, इनका पंजीयन नहीं हो पाया है, जैसे ही पंजीयन का काम चालू होगा इनका नाम जोड़ दिया जाएगा।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image