हम गिनते नहीं... 16 नक्सलियों को ढेर कर रात में मुस्कुराते हुए लौटे बहादुर जवान, लिया बड़ा संकल्प
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों के बड़े कुनबे को खत्म कर दिया है। इसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया। करीब चार दिन तक चले ऑपरेशन में जवानों ने 16 नक्सलियों को मारा है। बुधवार की रात हमारे जवान जंगल से सक्सेसफुल ऑपरेशन के बाद लौट आए हैं। 16 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवानों का हौसला जोश से लबरेज था। जवान पैदल ही जंगल से कैंप की ओर बढ़ रहे थे। एक जवान ने कहा कि हम इस तरह के ऑपरेशन करते रहते हैं। हम गिनते नहीं... गरियाबंद में नक्सलियों को ढेर कर लौट रहे जवान प्रकाश सिंह ने मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे ऑपरेशन करते रहते हैं। हम ऐसा करते रहेंगे, स्थिति खतरनाक थी लेकिन हमने उसका सामना किया, जैसा हम हमेशा करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम 3-4 दिनों तक घटनास्थल पर थे। उन्होंने पहले हम पर हमला किया, हमने जवाबी कार्रवाई की और उन्हें मार गिराया। वहां कई टीमें थीं... मैं इसे बहुत सफल मानता हूं, हम इसी तरह लड़ते रहेंगे और छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाएंगे। नक्सलियों के पास से मिले हैं आधुनिक हथियार वहीं, गरियाबंद में हमारे जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने उनके पास से कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। 21 जनवरी को जवानों ने घेरकर 16 नक्सलियों को ढेर किया था। घटनास्थल सेAK 47, SLR, INSAS और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद जवान मुस्कुराते हुए कैंप लौटे हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान जल्द कर लेंगे गरियाबंद के SP निखिल खेचा ने कहा कि संयुक्त अभियान चलाया गया था। यह अच्छी सफलता है, 2 जवान घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। हम मारे गए नक्सलियों की पहचान कर रहे हैं। हम जल्द ही नक्सलियों की पहचान कर लेंगे। ऑपरेशन खत्म हो गया है।
Popular posts
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत गिरफ्तार, खाद बीज संकट पर CM साय को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.. इन 13 जिलों में अगले 24 घण्टों में होगी मूसलाधार बारिश,