बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला: सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED ब्लास्ट से उड़ाया, 9 जवान शहीद; CM साय ने व्यक्त की संवेदना
बीजापुर। लगातार सुरक्षाबलों से मात खाकर बौखलाए नक्सलियों ने एक बार फिर से कायराना हरकत कर दी है। बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे जाने वाले रास्ते पर जवानों की गाड़ी को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया है। इस नक्सल ब्लास्ट में वाहन में सवार 8 डीआरजी जवान और 1 ड्राइवर समेत 9 लोगों के शहीद होने की प्राथमिक जानकारी मिली है। सभी जवान दंतेवाड़ा डीआरजी के बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे के बीच अंबोली नाला पर बने पुल को ब्लास्ट से नक्सलियों ने उड़ाया है। ब्लास्ट की चपेट में वाहन आ गया। सीएम साय ने किया ट्वीट बीजापुर में ब्लास्ट को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि, कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।
Popular posts
SIR पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा- 2003 की सूची में जिनके ब्लड रिलेशन का व्यक्ति नहीं होगा, उनकी होगी जांच, पकड़े जाने पर फॉरेनर्स एक्ट के तहत होगी जेल…
Image
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
आपके पास कितनी संपत्ति है पूरी डिटेल दीजिए’ नगर निगम के फरमान से उड़ी जनता की नींद… गलत जानकारी देने पर होगा भारी जुर्माना
Image
नई गाइडलाइन पर सियासत : बृजमोहन के पत्र लिखने पर मंत्री जायसवाल बोले – ये सांसद का अधिकार, कांग्रेस नेता विकास ने कहा – संसद में मोदी-शाह से शिकायत क्यों नहीं करते?
Image