कौन हैं कलेक्टर नम्रता गांधी जिनके एक फैसले से लगा कांग्रेस को झटका? प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए गंभीर हैं आरोप
रायपुर: धमतरी नगर निगम से कांग्रेस उम्मीदवार विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है। कांग्रेस ने उन्हें मेयर पद के लिए टिकट दिया था। इसके साथ ही राज्य में सियासत शुरु हो गई है। दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि धमतरी कलेक्टर ने सीएम के कहने पर नामांकन फॉर्म निरस्त किया है। उन्होंने कहा कि धमतरी में कांग्रेस के महापौर के प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन फार्म साजिश के तहत मुख्यमंत्री के निर्देश पर रद्द कर दिया गया। दीपक बैज ने कहा कि रात को मुख्यमंत्री ने धमतरी कलेक्टर को निर्देश दिया कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पर लगी आपत्ति को स्वीकार कर नामांकन रद्द कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि धमतरी कलेक्टर भाजपा के एजेंट की भांति काम कर रहे हैं। हम निर्वाचन आयोग से मांग करते है कि धमतरी कलेक्टर को तत्काल हटाया जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धमतरी कलेक्टर की कॉल डिटेल्स को सार्वजनिक करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन हैं धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी? जिनके एक फैसले से कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। नम्रता गांधी की इमेज सख्त प्रशासक के रूप में होती है। कौन हैं नम्रता गांधी नम्रता गांधी छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वह 2013 बैच की आईएएस अफसर हैं। मूल रूप से वह महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली हैं। नम्रता गांधी का जन्म 1 फरवरी 1989 को हुआ है। नम्रता गांधी के पिता हेमेंद्र गांधी बिजनेसमैन हैं। नम्रता गांधी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली और यूपीएससी की तैयारी करने लगीं।
Popular posts
छोटी-छोटी खुशियों से बड़ा बदलाव ला रहा है सुशासन तिहार, लोगों के सपने हो रहे हैं साकार अनुज शर्मा
Image
अनावरण से तीन दिन पहले ही गायब हो गई पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा, मची अफरातफरी, मिली ऐसी हालत में
Image
आनंद नगर में नाली चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वासन
Image
झाड़-फूंक से उतारता था लोगों का जहर, बाबा को जब जहरीले नाग ने काटा तो हवा हो गई तंत्र-विद्या, करने लगा ऐसी अपील
Image
राजधानी में 2 से 3 दिनों में होगी मानसून की एंट्री, गरज चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
Image