छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, लाशें देखकर निकली पुलिस की चीख
छत्तीसगढ़ में दो अलग अलग सड़क हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। राजधानी रायपुर स्थिति सिलयानी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर मोर्चा खोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मलोद के पास की है। दरअसल, पति पत्नी बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की ​सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। दोनों मृतक की पहचान संतोष साहू, पत्नी ललिता साहू के रूप में हुई है। पांच घंटे तक चले चक्काजाम के बाद पुलिस प्रशासन ने उनकी मांग मंजूर की तब कही चक्काजाम समाप्त हुआ। वहीं दूसरी ओर आरंग में भी एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। जहां एक कार तेज गति से जा रही थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने के चलते चालक ने संतुलन खो दिया और कार सीधे सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image