बलौदाबाजार जिले का नाम बदलने को लेकर शुरू हुई सियासी बयानबाजी.. शिव कुमार डहरिया ने BJP पर साधा निशाना..
बलौदबाजार: जिले के नाम को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री दिग्गज कांग्रेस नेता शिव कुमार डहरिया ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लोग जानते है कि, भाजपा संविधान और सतनामी विरोधी है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मंत्री रहे शिव कुमार डहरिया ने कहा कि, बलौदाबाजार का नाम गुरु घासीदास धाम रखने का प्रस्ताव कांग्रेस ने तैयार किया था। गिरौदपुरी तीर्थस्थल है, देशभर के लोग आते है। शिव कुमार ने दलील दी है कि, कवर्धा का नाम कबीरधाम के नाम पर रखा गया है। बता दें कि, शुक्रवार को जिला प्रशासन की तरफ से बलौदाबाजार का नाम बदलने को लेकर अभिमत मांगे जाने का पत्र जारी किया गया था। कलेक्टर कार्यालय से जारी पत्र में अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) से अविलम्ब स्पष्ट अभिमत माँगा गया था। गौरतलब हैं कि, 2012 में रायपुर से अलग होकर बलौदाबाजार जिला अस्तित्व में आया था।
Popular posts
छोटी-छोटी खुशियों से बड़ा बदलाव ला रहा है सुशासन तिहार, लोगों के सपने हो रहे हैं साकार अनुज शर्मा
Image
अनावरण से तीन दिन पहले ही गायब हो गई पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा, मची अफरातफरी, मिली ऐसी हालत में
Image
आनंद नगर में नाली चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वासन
Image
झाड़-फूंक से उतारता था लोगों का जहर, बाबा को जब जहरीले नाग ने काटा तो हवा हो गई तंत्र-विद्या, करने लगा ऐसी अपील
Image
राजधानी में 2 से 3 दिनों में होगी मानसून की एंट्री, गरज चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
Image