कलयुग का ‘लंकेश’… हाथ-पैर बांधकर महिला से की दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर लूट लिया लाखों रुपया
आरंग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी लंकेश कुमार साहू, जो कि आरंग का ही निवासी है, महिला के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसके घर में जबरन घुस गया। आरोपी ने महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने इस अमानवीय घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया और महिला को धमकाते हुए 5 लाख रुपये की मांग की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के घर में रखे दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने इस घटना की सूचना आरंग पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने अपनी क्राइम टीम की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image