हाड़ कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट, अगले 72 घंटे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना, देखें ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने नए साल की शुरूआत में कड़ाके की सर्दी पडऩे की चेतावनी दी है। ऐसे में सावधान हो जाएं। आज से 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना जताई है। ऐसे में जिले में शीतलहर चल सकती है। रविवार को मौसम साफ होते ही सुबह शहर में कोहरा छाया रहा। इसके बाद धुप खिली, हालांकि अभी ठंड हल्की पड़ी। लेकिन सुबह के समय हवा चलने से बाहर तेज ठंड का अहसास हुआ। आज से तेज ठंडी की शुरूआत हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय होने से पिछले तीन दिनों तक बादलों का डेरा रहा। इससे जिले में बादल छाए रहे हालांकि बारिश नहीं हुई। केवल बादलों का डेरा रहा। इससे ठंड का अहसास तो लोगों को ही नहीं रहा था। ठंड गायब हो गया था। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज गई। इसके बाद रविवार से मौसम साफ होते ही सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। बाइक व कार चालकों को खासी परेशानी हुई। साथ ही बड़े वाहन चालक तो सफर नहीं कर सके, ऐसे में एक जगह रूकना ही मुनासिब समझा। इसके बाद धूप खिली। 3 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग की माने तो फिर ठंड बढ़ेगी। नए साल की शुरूआत हाड़ कपाने वाली सर्दी से होने की चेतावनी दी है। इससे लोगों को खासकर बच्चे व बुजुर्गो को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान 3 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज की गई। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया था।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image