हम मतदाताओं के चहेते हो गए’, “सौगात ए मोदी” कार्यक्रम में सीएम साय का बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा एकात्म परिसर में “सौगात ए मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गरीब मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम में शामिल अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि,कांग्रेस का टेंट चार स्तंभों पर टिका था। ST,SC और OBC पहले ही कांग्रेस को नकार दिए। अब देश का मुस्लिम भी मोदी और BJP की ओर है। कांग्रेस की सभी दुकानें अब बंद हो गई है। इससे पहले छग BJP पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा BJP 365 दिन मुस्लिमों को प्रताड़ित करने का काम करती है। BJP 24 घंटे मुस्लिमों को डराने- धमकाने का काम करती है।बिहार में मुस्लिम की आबादी निर्णायक पक्ष में है। चुनाव देख BJP मुसलमानों को रिझाने का काम रही है। पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे ने कहा कांग्रेस को “सौगात ए मोदी” से क्यों दर्द हो रहा है? हम मुस्लिमों के नजदीक जा रहे हैं तो कांग्रेस को दर्द क्यों? कांग्रेस वाले तो रोज इफ्तार पार्टी खा रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में मुस्लिमों पर देंगे-अत्याचार होते थे। मुस्लिमों को जहां विकल्प मिला वहां BJP आया। कांग्रेस मुसलमानों को BJP से डराकर रखती थी। कांग्रेस कोर्ट के ऊपर जनेऊ तो कभी टोपी पहनती है। भाजपा राष्ट्रीय एकात्मकता की बात करती है। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा मोदी का नारा है “एक भारत श्रेष्ठ भारत”। सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास। विरोध करने वालों को सत्ता में आने का अवसर मिला है। विरोध करने वाले सत्ता में रहने के बाद भी कुछ नहीं किए। आज हम मतदाताओं के चहेते हो गए है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image