कौन हैं बलिराम जिसके साथ पैदल गलियों में घूमते थे पीएम मोदी, मानते हैं अपना 'गुरू', सरकारी नौकरी छोड़ शुरू की थी सियासत
बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर के प्रखर जननेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की आज (11 मार्च) जयंती है। बलिराम कश्यप केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनता के सच्चे हितैषी माने जाते थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के उत्थान और क्षेत्र की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय पीएम मोदी ने बलिराम कश्यप का बस्तर का अपना गुरु बताया था। कौन हैं बलिराम कश्यप बलिराम कश्यप छत्तीसगढ़ बीजेपी के कद्दावर नेता थे। वह भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में उनका दबदबा था। वह चार बार लोकसभा के सांसद रहे। बलिराम कश्यप का जन्म साल 1936 में हुआ था। बलिराम कश्यप साल 1972 से 1992 तक अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे हैं। 1977 से 78 तक मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह आदिवासी कल्याण विभाग के भी मंत्री रहे हैं। इसके बाद वही पहली बार एक साल के लिए लोकसभा में 1998 से 1999 तक सांसद रहे। फिर वह लगातार 1999 यानी 13वीं लोकसभा, साल 2004 14वीं लोकसभा और साल 2009 15वीं लोकसभा में लगातार सांसद बने रहे। बलिराम कश्यप के बेटे बीजेपी के नेता हैं। केदार कश्यप छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री हैं। वह रमन सिंह की सरकार में भी मंत्री थे। पीएम मोदी के साथ करते थे बस्तर का दौरा साल 1998 में नरेंद्र मोदी के पास छत्तीसगढ़ का प्रभार था। हालांकि तब छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। उन दिनों नरेंद्र मोदी लगातार बस्तर दौरे करते थे। बस्तर में रहकर नरेंद्र मोदी, बलिराम कश्यप के साथ चुनावी बैठक किया करते थे। नरेंद्र मोदी उन दिनों बस्तर के अंदरूनी इलाकों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते थे। उनके साथ हमेशा बलिराम कश्यप रहते थे। पीएम मोदी अक्सर बस्तर इलाके में चर्चित गोयल धर्मशाला में रुकते थे। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घनिष्ठता बलिराम कश्यप से सबसे ज्यादा बस्तर संभाग के दौरे के दौरान ही बढ़ी थी।
Popular posts
मैं जिंदा हूं… अंतिम संस्कार के बाद घर लौटी महिला, सामने देख परिजनों के उड़े होश, इधर हत्या के आरोप में 4 लोग जेल में काट रहे सजा
Image
चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली
Image
पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में एक और बड़ी जीत रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की जीत
Image
रायपुर में सवारी ऑटो हमेशा के लिए बैन, इस वजह से लिया गया फैसला
Image
देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों ने भी बंद कर ली अपनी आंखें
Image