बूढ़ातालाब में चौपाटी पर बिफरी महापौर मीनल चौबे, अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- धरोहरों को बर्बाद करने के लिए नहीं होता पर्यटन मंडल
• devendra kumar
रायपुरः Raipur Nagar Nigam राजधानी के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब में जनभावना के विपरीत बनाई जा रही चौपाटी को लेकर IBC24 में दिखाई गई खबर का बड़ा असर हुआ है। लगातार शिकायतों के बाद महापौर मीनल चौबे निगम आयुक्त और पर्यटन मंडल के अधिकारियों के साथ बूढ़ा तालाब पहुंची। निरीक्षण के दौरान वह अधिकारियों पर बिफर पड़ी।
उन्होंने स्मार्ट सिटी और पर्यटन मंडल के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। महापौर ने कहा कि पर्यटन मंडल धरोहर संभालने के लिए होता है बर्बाद करने के लिए नहीं। स्मार्ट सिटी और पर्यटन मंडल ने मिलकर बूढ़ातालाब को बर्बाद कर दिया। महापौर ने तत्काल निर्माण को तत्काल रोकने के निर्देश दिए। चौपाटी को रोकने हर स्तर पर जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि लोगों के लिए टहलने या योग के लिए जगह ही नहीं बची है। चलने की जगह पर लोहे के बड़े कंटेनर लगा दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने भी महापौर से प्रोजेक्ट को लेकर शिकायत की। महापौर मीनल चौबे ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्मार्ट सिटी और पर्यटन मंडल के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
