रायपुर महापौर मीनल चौबे ने संभाली कुर्सी, शहर के चहुंमुखी विकास का किया वादा
रायपुर। नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने सोमवार को विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12:55 बजे पदभार ग्रहण किया। इस दौरान समर्थक ढोल-नगाड़ों, पटाखों और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किए। वहीं नगर निगम में काफी समय तक जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे।
समर्थकों के साथ पदभार समारोह में बड़ी संख्या में पार्षद और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। इनके द्वारा भी जोर-जोर से जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। वहीं, निगम की कमान संभालने के बाद महापौर चौबे ने कहा कि वे जनता के सुझावों के साथ शहर का चहुंमुखी विकास करेंगी।
कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है- मीनल चौबे
15 वर्ष बाद नगर निगम में भाजपा की सरकार बनी है। जनता में खासा उत्साह है। कार्यकर्ताओं के मेहनत की यह जीत है। इस जीत की निगम के सभी पार्षदों को बधाई। निगम के विकास में शहर के सभी 70 पार्षदों को महापौर के रूप में मेरा सहयोग रहेगा।
सब मिलकर शहर विकास के लिए काम करेंगे। समर्थकों में झलका जोश, नए अध्याय की हुई शुरुआत इस दौरान समर्थकों में नई उम्मीदें और नगर विकास को लेकर जोश साफ झलक रहा था। महापौर के पदभार ग्रहण करने के बाद निगम में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है।
वहीं, अधिकारियों में भी नई महापौर लेकर खासा उत्साह है। नवीन कार्य शुरू करने के लिए अब बैठकों का दौर शुरू होगा। महापौर के पदभार ग्रहण करने के बाद एमआईसी के गठन और सभापति निर्वाचन को लेकर चर्चाएं और तेज हुई हैं।