चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली
छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करते थे। पकड़े गए आरोपियों में अमन विसरिया, रियाज अटारी, फिरोज खान और अजय जांगड़े शामिल हैं। बता दें कि, तथाकथित पत्रकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को झूठी खबर छापने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे। यही नहीं, ये लोग स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव कार्यालय से बात करने का दावा कर महिला की आवाज में अधिकारियों से फोन पर संवाद करते थे। बातचीत के दौरान वे अधिकारियों को निलंबन, सेवा समाप्ति और ट्रांसफर की धमकी देकर रकम देने का दबाव बनाते थे। स्वास्थ्य अधिकारियों से लाखों रुपये की कर चुके हैं वसूली फर्जी पत्रकार अब तक दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य अधिकारियों से लाखों रुपये की अवैध वसूली कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के कुछ पीड़ित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Popular posts
भाजपा विधायक के बेटे ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस हिरासत में आरोपी
Image
हाड़ कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट, अगले 72 घंटे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना, देखें ताजा अपडेट
Image
भूपेश बघेल से संबंधों को लेकर खुलकर बोले टीएस​ सिंहदेव, सत्ता में बाहर जाने के दो साल बाद किया सनसनीखेज खुलासा
Image
अब सस्ती पड़ेगी कार! रोड टैक्स में 50% छूट का मिलेगा लाभ, ऑटो एक्सपो में 5000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image