गर्मी ने बढ़ाई चिंता! आने वाले दिनों तापमान में होगी और बढ़त, IMD ने जारी किया अलर्ट
राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे में पारा 38 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को रायपुर समेत बाकी शहरों में पारा चढ़ेगा। इससे तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ जाएगी। वहीं, पिछले 24 घंटे में रायपुर में अधिकतम तापमान आधा डिग्री गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक चढ़ गया। इससे रात की हल्की ठंड भी गायब होने लगी है। प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। प्रदेश में गर्मी की हल्की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम 22.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। राजनांदगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 12.4 डिग्री रहा। प्रदेश में उत्तर- पश्चिम से हवा आना शुरू हो गई है। इस कारण हवा गर्म हो रही है और तापमान बढ़ रहा है। प्रदेश में राजस्थान से आने वाली गर्म हवा से गर्मी बढ़ती है। यह सिलसिला 8 से 10 जून तक रहता है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिम ईरान व इसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5.8 से 9.6 किमी है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा ‘मुर्दा खाने वाला’ रहस्यमयी जानवर, वन विभाग ने की अपील, लोगों में दहशत
Image