मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए… गाने पर रायपुर कलेक्टर और SSP ने लगाए होली के ठुमके, देखें Video…
रायपुर. राजधानी में शांतीपूर्ण होली का त्यौहार पूरा होने के बाद आज पुलिस परिवार होली का जश्न मना रहे हैं. इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आए. सभी पुलिस कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने भी नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया. जिम्मेदारी निभाने के बाद आज मना रहे होली : कलेक्टर गौरव कुमार बता दें, होली के दिन जब शहर के लोग अपने घरों में होली खेल रहे थे, तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे, जिनकी मुस्तैदी के कारण रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई. रायपुर वासियों की जागरूकता और भाईचारे की वजह से इस बार की होली में कोई अव्यवस्था नहीं हुई.” कलेक्टर ने आगे कहा, “इनकी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब होली मना रहे हैं, और इनका हौसला बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसलिए आज हम सब मिलकर होली खेल रहे हैं.”
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image