ड्रोन ने खोली 'आंखें' तब दिखा 'शिवलिंग' वाली गुफा का 'खौफनाक मंजर'! 12 KM चढ़ कर गए जवान, किसी को भनक तक नहीं
बीजापुर: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान तेलंगाना सीमा के पास कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहा है। इस अभियान का यह आठवां दिन है। सुरक्षा बल 12 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के ठिकाने तक पहुंचे। वहां उन्हें माओवादियों का छिपाया हुआ सामान, बंकर और आईईडी (IED) मिले। अभियान अभी भी जारी है। पूरी तरह मुस्तैद हैं सुरक्षाबल सुरक्षा बलों को कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों का सामान मिला है। माओवादियों के खिलाफ यह अभियान और भी तेज हो गया है। उनके ठिकाने से छिपाया हुआ सामान और आईईडी बरामद हुए हैं। सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं। हिड़मा और उसके साथी माओवादियों ने ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी थी। आठवें दिन भी जारी महाअभियान सुरक्षा बल माओवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई सातवें दिन भी जारी रही। बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर यह अभियान चल रहा है। सुरक्षा बल के जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ की 12 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने तक पहुंच गए हैं। रविवार को पहाड़ी के ऊपर अभियान जारी रहा।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image