‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. बता दें कि पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया. इस दौरान उसने पीड़िता का एक गुप्त वीडियो भी बना लिया. महिला ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. इस घटना के बाद पीड़िता के ससुराल वालों ने आरोपी की संलिप्तता के संदेह पर उसे घर से निकाल दिया. पीड़िता पिछले कई महीनों से अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की जा रही थी. पीड़िता के अनुसार, अलीनगर और मुगलसराय थाने एक-दूसरे के अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए उसके आवेदन को टालते रहे. न्याय न मिलने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुगलसराय थाना प्रभारी को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image