शादी में पहुंची मंत्री करने लगी ऐसा काम, भौंचक्के रह गए लोग, बाद में बोले- 'दिल जीत लिया'
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में राजनीति से इतर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचीं। उन्होंने वहां सादगी का परिचय दिया। मंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद बैठकर दोना-पत्तल सिलने लगीं। विवाह समारोह जरही ब्लॉक के राजकिशोर नगर में था। नए जोड़ों को दीं शुभकामनाएं शनिवार को सूरजपुर में कई विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इन कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उन्होंने नए जोड़ों को खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं। जरही के राजकिशोर नगर में बिसाहू राजवाड़े के घर पर उनका व्यवहार पारिवारिक था। उन्होंने औपचारिकता से दूर, लोगों के साथ बैठकर दोना-पत्तल सिलने का काम किया। मंत्री की सादगी देख हैरान रह गए लोग मंत्री राजवाड़े का यह रूप देखकर लोग हैरान थे। प्रदेश की एक मंत्री को आम लोगों के बीच इस तरह सहज देखकर लोग बहुत खुश हुए। यह पल सभी के लिए यादगार बन गया।
Popular posts
छोटी-छोटी खुशियों से बड़ा बदलाव ला रहा है सुशासन तिहार, लोगों के सपने हो रहे हैं साकार अनुज शर्मा
Image
अनावरण से तीन दिन पहले ही गायब हो गई पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा, मची अफरातफरी, मिली ऐसी हालत में
Image
झाड़-फूंक से उतारता था लोगों का जहर, बाबा को जब जहरीले नाग ने काटा तो हवा हो गई तंत्र-विद्या, करने लगा ऐसी अपील
Image
आनंद नगर में नाली चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वासन
Image
राजधानी में 2 से 3 दिनों में होगी मानसून की एंट्री, गरज चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
Image