छत्तीसगढ़ बना ‘शिमला’, जमकर गिरे ओले…
रायपुर. छत्तीसगढ़ का कोंडागांव आज अचानक शिमला बन गया. वो इसलिए क्योंकि यहां करीब 40 मिनट तक लगातार ओले गिरे. कोंडागांव के गितेश गांधी ने लल्लूराम को वहां की तस्वीरें और वीडियो उपलब्ध कराई. उन्होंने बताया कि करीब 40 मिनट तक कोंडागांव में जमकर ओले गिरे और दिखने में ये देसी आलू जैसे थे. तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. ओलों की मार से खेतों में खड़ी मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि इस समय मक्के की फसल तैयार थी, ऐसे में पौधों का गिरना सीधे तौर पर उनके मेहनत पर पानी फेर सकता है. रबी फसलों के भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. मौसम की इस मार से न सिर्फ खेती प्रभावित हुई है, बल्कि आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया. तेज हवा, ओले और बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. हालांकि तापमान में गिरावट से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन इसका खामियाजा किसानों को भारी नुकसान के रूप में चुकाना पड़ सकता है.
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image