इमरजेंसी सेवा 108 एंबुलेंस के थम सकते हैं पहिए, कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिली सैलरी
जगदलपुर। बस्तर जिले में आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के पहिए थम सकते हैं। दरअसल, आपातकालीन एंबुलेंस में अपनी सेवा देने वाले कर्मचारियों को संबंधित एजेंसी ने 2 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारियों का कहना है कि एजेंसी अक्सर वेतन भुगतान में लेटलतीफी करती है। समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को आपातकालीन एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बस्तर कलेक्टर, जिला श्रम अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी को वेतन के संबंध में ज्ञापन सौंपा और समय पर वेतन भुगतान कराने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि बस्तर संभाग सहित प्रदेश के कई जिलों में एजेंसी ने कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया है और एजेंसी अलग-अलग बहाने बना रही है। बता दें कि बस्तर जिले में 12 एंबुलेंस अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में तैनात हैं। प्रत्येक एंबुलेंस में ड्राइवर और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन द्वारा सेवा दी जाती है। जिले में तकरीबन 50 कर्मचारियों के जिम्मे आपातकालीन एंबुलेंस सेवा है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image