गर्भवती बेटी को BF ने ठुकराया, लगातार मिल रही धमकियों से टूटा पिता, दबाव में आकर दे दी जान
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार देर रात अपनी बेटी के साथ कार से घर लौट रहे पिता ने बीच रास्ते कार रोककर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और आत्महत्या का कारण पुलिस की लापरवाही बताते हुए विरोध करने लगे। उनका कहना था कि जिस युवक के खिलाफ दो माह पहले मामला दर्ज कराया गया था, उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक लगातार तनाव में था। उसे धमकियां मिल रही थीं। इससे नाराज परिजन शव को लेकर थाना के लिए रवाना हुए। इधर पुलिस ने थाने के सामने पहले ही बैरिकेड लगा दिए। परिजनों को थाने के बाहर ही रोक लिया। परिजनों ने वहीं विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर करेंगे प्रदर्शन मामले की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, वर्तमान विधायक संगीता सिन्हा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी मौके पर पहुंचे और परिजन का समर्थन किया। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। पूछा कि जब दो महीने पहले मामला दर्ज हो चुका था, तो अब तक आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तो बड़ा आंदोलन करेंगे। थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वास्त किया कि आरोपी की तलाश जारी है। एक सप्ताह में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image