मतदाता सूची में बड़ा अंतर! प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा महिलाएं वोटर लिस्ट से गायब
शादी के बाद मायके से ससुराल पहुंचीं महिलाएं देश की नागरिक तो हैं लेकिन मतदाता नहीं। क्योंकि घर बदल गया, पहचान भी बदल गई, ऐसे लाखों महिलाओं छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची से गायब हो गईं हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ऐसी महिलाओं की संख्या दस लाख से अधिक है। CG Voter List: जिले की संख्या 1 लाख के करीब प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अब इन महिलाओं को फिर से अपने नाम जुड़वाने के लिए जोन कार्यालय के चक्कर लगाने होंगे। दरअसल प्रदेश में कुल 2,12,30,737 मतदाता है। इनमें 27 लाख 50 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए है, इसमें शिफ्ट, मृत्यु, डूप्लीकेट भी। वहीं दस लाख से अधिक महिलाएं शामिल है। जिसमें रायपुर जिले की संख्या 1 लाख के करीब है। इसके साथ ही मतदाता अपनी दावा-आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। जिसकी सुनवाई और सत्यापन की अवधि 14 फरवरी तक दी गई है। वहीं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को होगा। सिस्टम में एंट्री खारिज CG Voter List: प्रदेश में महिलाओं के नाम कटने की सबसे बड़ी वजह शादी बन गई। मायके से ससुराल गई महिलाओं ने वोटर आईडी में पता बदला, आधार कार्ड लगाया, फिर भी 2003 की सूची से नाम नहीं मिला। गुढ़ियारी की एक महिला ने एसआईआर फार्म में पति का नाम रिश्तेदार के रूप में भरा इसके बावजूद जानकारी डालते ही सिस्टम ने एंट्री खारिज कर दी। इसके कारण नाम कट गया।