राजधानी में राज्यपाल और गांवों में मुखिया फहराएंगे तिरंगा, 26 जनवरी के आयोजन को लेकर गाइडलाइन जारी
प्रदेश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। राजधानी के पुलिस ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका झंडा फहराने के बाद परेड की सलामी लेंगे। वहीं, प्रदेश के बड़े ग्रामों में गांव के मुखिया तिरंगा फहराएंगे और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाएंगे। Republic Day 2026: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति वहीं, जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार द्वारा तय किए गए जनप्रतिनिधि झंडा फहराएंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा विभिन्न विभाग अपनी उपलब्धियों को प्रचारित करते हुए झांकी निकालेंगे। राजधानी में गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। राज्यपाल सबसे पहले तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद उनका संबोधन होगा। इस दौरान पदक व अलंकरण समारोह होगा। समारोह स्थल पर रंगीन गुब्बारे उड़ाए जाएंगे और अंत में स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिला स्तर पर ही होगी परेड सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के मुख्य समारोह के अलावा केवल जिला स्तर पर भी परेड होगी। यानी जिला व जनपद पंचायत स्तर पर परेड नहीं होगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image