अब सस्ती पड़ेगी कार! रोड टैक्स में 50% छूट का मिलेगा लाभ, ऑटो एक्सपो में 5000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
ऑटो एक्सो (वाहन मेला) में इस बार रेकॉर्ड 5000 करोड़ रुपए के कारोबार से एक बार फिर ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम आएगा। राज्य सरकार ( CG News ) द्वारा रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट दिए जाने से रेकॉर्ड करीब 50 हजार वाहनों की बिक्री होगी। इसके लिए मोवा स्थित श्रीराम बिजनेश पार्क में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक इसका आयोजन होगा। Raipur Auto Expo: 5 नए वाहनों की होगी लॉन्चिंग इस दौरान 5 नए वाहनों की लॉचिंग होगी। रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (राडा) द्वारा 9वी बार आयोजित एक्पो में विभिन्न कंपनियों के डीलरों द्वारा 200 स्टाल लगाए जाएंगे। यहां वाहनों के साथ ही उनके पाट्स, आइल, टायर सहित अन्य सामान की बिक्री होगी। वहीं विभिन्न बैंकों द्वारा स्पॉट फाइनेंस, तत्काल डिलिवरी और पंजीयन की व्यवस्था की गई है। बता दें कि पिछले साल 2024 के दौरान साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित एक्सपो में 29,000 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी। रोजाना नए वाहनों की लॉन्चिंग एक्सपो की शुरुआत के साथ ही दौरान रोजाना नए वाहनों की लांङ्क्षचग होगी। ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। एक्सपो के शु्भारंभ के साथ ही नई कार से लेकर दोपहिया, तीन पहिया और अन्य वाणिज्यिक वाहन को चिन्हांकित किया गया है। इसमें टाटा, किया, एसयूवी, टीवीएस के साथ ही अन्य कंपनियों के वाहन शामिल हैं। फाडा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषराज ङ्क्षसघानिया ने बताया कि वाहन बिक्री के साथ परिवहन विभाग द्वारा डेटा अपडेट किया जाएगा। इसके लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। जहां ऑटो डीलर अपने वाहन बिक्री का डेटा अपलोड करेंगे।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image