लुक / अनीता डोंगरे की क्लासिकल शेरवानी में दिखीं इ‌वांका ट्रम्प, चर्चा में रहा ट्रेडीशनल लुक

  • अनीता डोंगरे का कलेक्शन पहनकर पहुंची हैदराबाद हाउस।

  • मुर्शीदाबाद के सिल्क फैब्रिक से बनाई गई है शेरवानी



लाइफस्टाइल डेस्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 36 घंटे के भारत दौरे पर उनकी बेटी इवांका और फर्स्ट लेडी मिलानिया भी उनके साथ आई हैं। दो दिन के इस दौरे में इ‌वांका ट्रम्प और मेलानिया के बेहद स्टाइलिश लुक नज़र आए हैं। बीते दिन जहां इ‌वांका शर्ट ड्रेस में नज़र आईं वहीं दूसरे दिन उन्होंने शेरवानी पहनकर सबकी नज़रें अपनी ओर खींच ली हैं। उनकी इस क्लासिकल शेरवानी को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है।


भारतीय डिज़ाइनर का कलेक्शन है ये शेरवानी


इवांका ट्रम्प क्लासिकल शेरवानी पहने हुए आज राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंची थीं। इस शेरवानी को भारत की पॉपुलर डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है। ऑफ व्हाइट बंदगला शेरवानी पहनी थी। इस सुरुही शेरवानी के बटनों में ब्रांड का लोगो भी बना हुआ है। शेरवानी के साथ इ‌वांका ने कुंदन वाले गोल्डन ईयररिंग और सफेद सैंडल को पेयर किया है। इस सूट की कीमत 82,400 रुपए है।