- शाहिद अफरीदी ने कहा- कश्मीर के लिए मोदी ने 7 लाख फौज जमा की, जबकि पाकिस्तान में कुल सैनिक 7 लाख हैं
- गौतम गंभीर ने कहा- शाहिद कहते हैं कि पाकिस्तानी फौज के पीछे 20 करोड़ लोग खड़े, फिर भी 70 साल से भीख मांग रहे
खेल डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ में कुछ सैनिक भी नजर आ रहे हैं। दावा है कि शाहिद कुछ दिन पहले पीओके गए। वहां पाकिस्तानी सैनिकों से मिले। भाषण भी दिया। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अफरीदी ने मोदी को डरपोक और मानसिक तौर पर बीमार बताया। शाहिद को जवाब पूर्व क्रिकेटर और अब भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिया।
गौतम ने कहा- पाकिस्तान को कश्मीर जजमेंट डे (फैसले वाला दिन) तक नहीं मिलेगा। गंभीर ने पूछा- बांग्लादेश याद है या भूल गए?
संबित ने शेयर किया वीडियो
शाहिद का एक वीडियो को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शेयर किया। कैप्शन में लिखा- पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी अपने बेगैरत मुल्क के नापाक इरादों को शेयर कर रहे हैं। कुछ भारतीय लोग अफरीदी फाउंडेशन में दान देने की बात कह रहे हैं। वे भी इसकी असलियत जान लें। अन्य कई यूजर्स ने भी अफरीदी का वीडियो शेयर किया है।