पदोन्नति के बाद IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी, किस अधिकारी की कहां की गई पोस्टिंग..देखिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक जयश्री जैन को उप सचिव पद पर मुख्य सचिव के ऑफिस में जिम्मेदारी दी गई है। चंदन संजय त्रिपाठी, अपर संचालक, उच्च शिक्षा बनाए गए हैं, प्रियंका ऋषि महोबिया, अपर कलेक्टर, कोरबा बनायी गई हैं।
इनके अलावा डॉ फरिहा आलम, सीईओ जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा, रोक्तिमा यादव को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग और वन विभाग के उप सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार अग्रवाल, उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग और तूलिका प्रजापति, सीईओ बलरामपुर-रामानुजगंज बनाई गयी हैं। इन सभी अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में 7 जनवरी को नियुक्त किया गया था।

 

Popular posts
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
बस के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने निकाली हीरोपंती
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image