एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
सामाजिक बाधाएं व रूढ़िवादी सोच के चलते एक ओर विधवाओं के पुनर्विवाह मुश्किल होता है। वहीं कोरोना काल में अपने बेटे को खोने के बाद बहू की बेरंग जिंदगी में रंग भरने की पहल करते हुए शहर की सीता-श्यामलाल देवांगन ने अपनी विधवा बहू गायत्री का आशीष के साथ पुनर्विवाह कर एक अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत किया है। विवाह के दौरान देवांगन दंपत्ति ने अपनी विधवा पुत्रवधु की माता पिता बन कन्यादान करते हुए अपनी बेटी की तरह अपने घर से विदाई किया। उनके इस सकारात्मक संदेश की पूरे शहर में सराहना हो रही है वहीं लोगों का कहना है कि यह कदम न केवल विधवाओं के लिए एक नई शुरूआत होगी, वहीं पति खो चुकी महिलाओं के प्रति समाज में समान और प्रेम की भावना भी बढ़ेगी। इस विवाह में परिवार और समाज के लोगों ने शिरकत कर नव दपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया। बहू का कन्यादान घर में बेटी की तरह रह रही विधवा बहू के जिंदगी में रोैशनी लाने की नीयत से श्यामलाल देवांगन ने बहू के लिए न सिर्फ रिश्ता ढूंढ़ा बल्कि रिश्ता तय होने के बाद बेटी की तरह पूरे रीति रिवाज से उसका विवाह किया। विवाह समारोह में सीता-श्याम लाल देवांगन ने पूरे विधि विधान के साथ माता-पिता का फर्ज निभाते हुए अपनी पुत्रवधू गायत्री का कन्यादान किया। इसके लिए बकायदा उन्होंने अपने सगा संबंधी और समाज के लोगों को आमंत्रित किया और दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे लोगों से उपहार में केवल एक रूपए ही स्वीकार किया। उनके इस अनुकरणीय पहल की चारों ओर चर्चा हो रही है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image