अनोखा विरोध प्रदर्शन! संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने फुल टैंक पेट्रोल भराने वालों की उतारी आरती, कई मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय रायपुर पहुँचने के बाद आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में बढ़ती महंगाई और किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार को चौतरफा घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी चुनाव जीतने के लिए भी झूठ बोलते हैं और सत्ता में रहते हुए भी झूठ बोल कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा, आज देश को भाजपा के केन्द्र सरकार के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की जरूरत है। भाजपा के 7 साल के शासन काल में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में बढ़ोतरी हुई है, वह आजादी के बाद का पहला उदाहरण है।

विकास उपाध्याय ने कहा, आज देश में जो हालात निर्मित हो रहे हैं। लोगों को, पत्रकारों को, समाजसेवियों को डरा धमका कर जिस तरह से राजद्रोह के आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उसे सही मायने में एकमात्र कांग्रेस पार्टी व उसके नेता राहुल गांधी ही एक नई दिशा दे सकते हैं। विकास उपाध्याय इसके बाद सैकड़ों साथियों के साथ पेट्रोल पम्प में बढ़ी तेल की कीमतों का नायब तरीके से विरोध किया। उन लोगों की आरती उतारी जो पम्प से अपनी गाड़ियों में फुल टैंक करा कर निकल रहे थे।

विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार की कथनी व करनी को लेकर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए और कहा, प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरी भाजपा जिस यूपीए सरकार को महंगाई व भ्रष्टाचार में लिप्त होने का ढिंढोरा पीट कर सत्ता में आई आज वही मोदी सरकार पूरे देश को महंगाई के आग में झोंक दिया। विकास उपाध्याय ने कहा कि अब वो समय आ गया है, जब पूरे देश में एक जन आंदोलन चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि आर्थिक नीतियों को लेकर सरकार की न ही सोच स्पष्ट है और न ही पारदर्शिता है।


 

Popular posts
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image