छत्तीसगढ़ में छात्र का सेक्सुअल हैरेसमेंट:महिला टीचर करती थी 16 साल के स्टूडेंट का यौन शोषण; छात्र ने जान दी, सुसाइड नोट को 5 दिन बाद डिकोड कर पाई पुलिस


 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में केमेस्ट्री की टीचर अपने ही 16 साल के छात्र का यौन शोषण करती रही। उसे अश्लील चैट भेजती थी और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाती थी। इस दौरान छात्र उससे एक तरफा प्यार करने लगा, लेकिन जब छात्र को सच्चाई पता चली तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि जब जरूरत पड़ती तो टीचर उसका (छात्र का) फायदा उठाती थी। जब चाहे नंबर ब्लॉक कर देती। इस नोट के आधार पर पुलिस ने महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा इलाके के प्राइवेट स्कूल लोयला में अराधना एक्का केमेस्ट्री की टीचर थीं। सुसाइड करने वाला छात्र भी इसी स्कूल में पढ़ता था। आरोप है कि महिला टीचर ने छात्र को प्यार के जाल में फंसाया और उससे शारीरिक संबंध बनाने लगी। इस बीच टीचर का स्कूल के ही किसी स्टाफ मेंबर से अफेयर शुरू हो गया। इसकी जानकारी छात्र को लगी तो वह परेशान हो गया।

छात्र ने सुसाइड का वीडियो बनाया और शेड्यूल करके भेजा
बताया जा रहा है कि छात्र ने कई बार टीचर से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन उसने नंबर ब्लॉक कर दिया। इस बात का जिक्र छात्र ने सुसाइड नोट में भी किया है। इससे परेशान छात्र ने चार दिन पहले फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने नोट लिखने के बाद सुसाइड का वीडियो भी बनाया, जिसे शेड्यूल कर अपने दोस्तों को भेजा। फिलहाल पुलिस ने इस वीडियो को जब्त कर लिया है और इसे सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी है।

टीचर के बारे में पता लगाने के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया एकाउंट हैक किया
छात्र को टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ थी। उसने सुसाइड नोट को कोड भाषा में लिखा था। इसे डिकोड करने में पुलिस को दो दिन से ज्यादा लग गए। टीचर पर नजर रखने के लिए छात्र ने उसके मोबाइल, वॉट्सऐप और सोशल मीडिया एकाउंट हैक कर लिए थे। बताया जा रहा है कि टीचर को कुछ दिन पहले इसका अहसास हुआ तो वह छात्र के घर 18 मार्च को गई थी। टीचर के घर से निकलने के आधे घंटे बाद छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसके घरवालों और पुलिस को अगले दिन यानी 19 मार्च को इसका पता चला।

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image