धमतरी में हादसा:अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवारों को मारी टक्कर; कॉलेज जा रही एक छात्रा की मौत, 4 गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 2 छात्राओं सहित 4 लोग घायल हो गए हैं। छात्राएं साइकिल से कॉलेज जा रही थीं। हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसा भखारा क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, कोल्यारी निवासी अरुणा साहू (21) पिता मोरध्वज साहू, नीलम साहू (20) पिता तमन साहू और लेखनी साहू (20) पिता हेमंत साहू सिहाइद कॉलेज की छात्राएं हैं। तीनों मंगलवार सुबह दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों छात्राएं सड़क पर गिर पड़ीं।

छात्राओं को टक्कर मार आगे जा रहे साइकिल सवारों को भी लिया चपेट में
इसके बाद ट्रक ने आगे जा रहे दो साइकिल सवारों को भी चपेट में ले लिया। इसके चलते दोनों साइकिल सवार कोसमर्रा निवासी तनुज सेन (42) और ईश्वर कोटवार भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से कुरुद अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान छात्रा अरुणा साहू ने दम तोड़ दिया है। अन्य सभी घायलों को उपचार जारी है।

 

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image