छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की कमी, मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सिर्फ डेढ़ दिन का स्टॉक बचा, केंद्र न करें सौतेला व्यवहार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप दिख रहा है। बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। दूसरी ओर वैक्सीनेशन की रफ्तार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जागरुकता के जरिए वैक्सीनेशन में तेजी लाई जा रही है।

इस बीच कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने आज बड़ा बयान दिया। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में सिर्फ डेढ़ दिन का कोरोना वैक्सीन की डोज का स्टॉक बचा है। जो बेहद ही चिंता जनक है। इस मामले में केंद्र पर आरोप लगाते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि केंद्र राज्य के साथ सौतेला व्यवहार ना करें।

ऐसा ना हो कि गैर भाजपाई राज्य को दरकिनार कर दिया जाए। पीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पूरे देश की चिंता करनी चाहिए। बता दें कि मंत्री अमरजीत भगत ने इससे पहले भी कोरोना के बढ़ते मामलों पर बयान दिया था। सोमवार को कहा कि कोरोना के रोकथाम के लि केंद्र की ओर से आज तक स्पष्ट गाइड लाइन नहीं आया है। वहीं आज वैक्सीन की कमी पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
 

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image