कांग्रेस पार्षद की गुंडई:खेल-खेल में चार साल के बच्चे से कार में लगी नेम प्लेट टूट गई, गुस्से में नेता ने मासूम की मां को बुलाया और जड़ दिया थप्पड़

 रायपुर के गोबरा नवापारा इलाके के एक कांग्रेसी पार्षद ने एक महिला की पिटाई कर दी। महिला का कसूर ये था कि इसके 4 साल के बेटे ने आरोपी पार्षद की कार में लगी नेम प्लेट को खेलने के दौरान गलती से तोड़ दिया। कांग्रेसी पार्षद के लिए ये शान में गुस्ताखी ना काबिले बर्दाश्त हो गई। उन्होंने महिला को बुलाया। पहले तो गालियां दी, फिर तमाचा जड़ दिया। महिला का पति भी अपनी पत्नी को पार्षद के गुस्से से बचा न सका और मुहल्ले के लोगों के सामने पार्षद अपनी गुंडई दिखाता रहा।

ये है पूरा मामला
मारपीट की ये घटना बुधवार को हुई थी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, जब पार्षद महिला से मारपीट कर रहा था तो पास ही लगे CCTV कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड हो गया। मारपीट करने वाले पार्षद का नाम मंगराज सोनकर है। गोबरा नवापारा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 से मंगराज कांग्रेस पार्टी का पार्षद है। इनके कार में सामने की तरफ पार्षद लिखी नेम प्लेट लगी है। लाल रंग की ये पट्‌टी इनके रसूख की कहानी इलाके में बयां करती है।

पास ही रहने वाले दुर्गा साहू के 4 साल के बच्चे ने मंगराज सोनकर की कार में लगे नेम प्लेट को खेल-खेल में तोड़ दिया। दोपहर के वक्त पार्षद के बेटे ने इसी बात पर बच्चे को पीट दिया था। बाद में शाम को जब मंगराज घर पहुंचा तो टूटे नेम प्लेट पर नजर पड़ी। इसने दुर्गा को बुलया गालियां दी, जब दुर्गा ने कहा कि उसके बेटे को भी पीटा गया है, तो जवाब मिलता देख पार्षद का पारा और बढ़ गया। इसने महिला को पीट दिया। तंग आकर महिला का परिवार मामले की शिकायत लेकर गोबरा थाना पहुंचा। पुुलिस ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करने के दावे कर रही है।

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image