धान के बोनस में कोई कटौती नहीं की गई, भ्रम फैला रही भाजपा, सरकार और किसानों से मांगे माफी- कवासी लखमा


 रायपुर, छत्तीसगढ़। धान बोनस में कटौती वाले भाजपा के बयान पर मंत्री कवासी लखमा ने पलटवार किया है। लखमा ने कहा है कि किसानों के बोनस में कोई कटौती नहीं की गई। आबकारी मंत्री ने जानबूझ कर भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कवासी लखमा ने भाजपा को छत्तीसगढ़ सरकार और किसानों से माफी मांगने को कहा है। लखमा के मुताबिक केंद्र अहसयोग के बावजूद राज्य सरकार ने किसानों को बोनस बांटा है।

गौरतलब है कि धान बोनस की किस्त को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि रविवार को जारी बोनस की चौथी किस्त में 20 से 30% की कटौती कर दी गई है। किसानों को चौथी किस्त में जो राशि मिली है वह तीसरी किस्त की राशि से 20 से 30% कम है।

उन्होंने कलेक्टर से इस मामले की सच्चाई पता करवाई तो पता चला कि चारों किस्तों को मिला कर बोनस की पूरी राशि किसानों के खाते में पहुंच गई है । भाजपा इस पर भ्रम फैला रही है । उसे इसके लिए सरकार और किसान दोनों से माफी मांगनी चाहिए।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image