वैक्सीनेशन बाधित होने पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- अगर केंद्र सरकार हमें वैक्सीन नहीं देती तो हम अपने स्तर पर करेंगे व्यवस्था


 रायपुर। छत्तीसगढ़ कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। रायगढ़ जिले में कोविशील्ड का स्टाक खत्म होने से वैक्सीनेशन बंद हो गया है। वैक्सीनेशन के बाधित होने को लेकर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बयान दिया है।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। अगर केंद्र सरकार हमें वैक्सीन नहीं देती तो हम अपने स्तर पर व्यवस्था करेंगे। इसके लिए केंद्र से बातचीत की जा रही है। सरकार वैक्सीनेशन, सावधानी और सख्ती तीनों मोर्चों पर काम कर रही है। जिलों में संक्रमण के फैलाव को रोकने कलेक्टरों को निर्देश दिए गए। 

मंत्री रविंद्र चौबे ने आगे कहा कि अगर छग की गूंज असम में होगी तो परिणाम भी वैसा ही होगा। छत्तीसगढ़ में भी हमने BJP की वादाखिलाफी को उजागर किया। वहां भी BJP की वादाखिलाफी CM उजागर कर रहे हैं। रमन सिंह को लेकर मंत्री चौबे ने कहा कि रमन सिंह देश की राजनीति के सबसे अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। उनके असम जाकर प्रचार करने से हमें लाभ ही होगा। 

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image