जांजगीर में पड़ोसी ने भाई-बहन को मार डाला:हत्या के बाद आरोपी ने युवती के सीने पर खून से लिखा अपना नाम, फिर 150 मीटर दूर खुद भी फंदे से लटककर दी जान


 छत्तीसगढ़ के जांजगीर में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने युवती और उसके भाई की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिर युवती के सीने पर अपना नाम लिख दिया। इसके बाद घटना स्थल से करीब 150 मीटर दूर तालाब के किनारे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त रॉड को बरामद कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

भैंसो गांव निवासी अनिल गौराहा अपनी पत्नी के साथ करीब तीन माह से गुजरात में मजदूरी करने के लिए गया हुआ है। उसके 6 बेटा-बेटी हैं। उनमें से आलोक गौराहा (9) और मधु गौराहा (19) दोनों गांव में एक झोपड़ी में रहते थे। सुबह लोगों ने देखा तो घर का दरवाजा खुला था और अंदर आलोक व मधु के शव खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि युवती के सीने पर मनेश का नाम खून से लिखा हुआ है।

घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर आरोपी का घर, उसका भी शव मिला
पुलिस जांच करते हुए घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित मनेश गौराहा (40) के घर पहुंची। इस दौरान पता चला कि गांव के तालाब के किनारे उसका शव लटक रहा है। पुलिस ने तीनों के शव अस्पताल भिजवा दिए हैं। परिजनों के आने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवती के कपड़े फटे और अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म का भी अंदेशा जताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image