45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को आज से लगेगी वैक्सीन, मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं सिर्फ दिखाना होगा पहचान पत्र


 रायपुर। आज से कोरोना टीकाकरण का दायरा बढ़ जाएगा। अब 45 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। इसके लिए अब उनको किसी तरह का मेडिकल प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नहीं है।

टीकाकरण केंद्रों पर केवल फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना होगा। फिर टीकाकरण हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के करीब 58 लाख 66 हजार 600 लोग इस दायरे में आएंगे। जिलों में जनसंख्या का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा 45 साल या उससे ज्यादा का है। अकेले रायपुर में ये संख्या 5 लाख 51 हजार 364 है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 1900 से 2000 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा था। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मुताबिक प्रतिदिन 2 लाख व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीनेशन से हुई थी।

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image