एम्स में कोविड का एक मरीज भर्ती, 20 बेड और 12 आइसीयू तैयार
राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड वार्ड फिर से शुरू कर दिया गया है। यहां वर्तमान में एक मरीज भर्ती है। वार्ड में 20 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है, वहीं 12 आइसीयू बेड की सुविधा है। प्रबंधन के मुताबिक देश के दूसरे राज्यों में कोविड-19 के नए मामलों के बाद गाइडलाइन का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में मामलों की कमी है। अन्य राज्यों के मुकाबले यहां हालत स्थिर है, लेकिन सभी लोगों को दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में भी कोविड से निपटने के लिए वार्ड तैयार है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों की पुष्टि की जा रही है। वहीं लक्षण वाले मरीजों का कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। एयरपोर्ट में बिना मास्क के प्रवेश नहीं राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अन्य राज्यों सहित रायपुर से सफर करने वाले हवाई यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। यहां से वर्तमान में रोजाना 40 से अधिक उड़ानें संचालित हो रही हैं।