फांसी पर झूल रही थी महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने इस तरह बचा ली जान
राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में शनिवार को छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला की मौत होने से बचा लिया। दरअसल, यहां एक महिला ने डिप्रेशन में आकर खुल को फांसी के फंदे पर झूल गई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल 112 में पेट्रोलिंग कर रहे भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल ने तेजी दिखाई और दोनों ने मौके पर पहुंच कर महिला की मौत होने से पहले ही फंदे से महिला को बाहर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध इलाके में भारत माता स्कूल के पीछे MIG 883 में एक महिला फंदा बनाकर फंखे से लटकने का प्रयास कर रही थी। इस बात की जानकारी किसी को लग गई और उसने फोन करके इसकी जानकारी 112 में पेट्रोलिंग कर रहे छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल को दे दी। इन जवानों ने महिला के घर पहुंचकर फंदे में झूल रही महिला की जान बचा ली। उन्होंने महिला को फंखे से उतारा, पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिला काफी डिप्रेशन में थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसके बाद इस घटना की सूचना महिला के मायके वालों को जयपुर में दे दी गई है।