शादी का झांसा देकर युवती से रेप:घर भी ले गया, बाद में बोला-नहीं कर पाऊंगा शादी, अब गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया था। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाया। इतना की नहीं उसे अपने साथ घर भी ले गया था। मगर बाद में उसने शादी से भी इनकार कर दिया और युवती को वापस घर छोड़ दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में 11 अक्टूबर को युवती ने थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि 2 साल पहले उसकी पहचान संजय खेस्स से हुई थी। जान पहचान के बाद दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई। युवक ने उसे शादी करने का वादा कर दिया। इसके बाद पिछले एक साल तक संबंध बनाता रहा। बताया गया कि युवक ने युवती को अपने घर में भी रखा था। लेकिन कुछ दिन बाद कहने लगा कि तुम वापस अपने घर चली जाओ। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया। मगर बार-बार युवती युवक को मनाने में लगी रही। इसके बावजूद वह नहीं माना। तब पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। उधर शिकायत होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image