बाल आश्रम में रेप से 14 साल की लड़की प्रेग्नेंट:नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, कर्मचारी ने ही की थी गंदी हरकत,आरोपी अरेस्ट
राजधानी रायपुर के माना स्थित SOS बाल आश्रम में 14 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। ये कांड कुछ महीने पुराना है। आश्रम के अफसरों ने मामला दबा दिया था। मगर अब ये जानकारी लीक हो गई है। खबर है कि न सिर्फ यहां छोटी बच्ची के साथ रेप हुआ बल्कि वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी। बच्ची की डिलीवरी कराई गई, उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। बाद में इस पूरी घटना को अफसरों ने छुपा लिया।
अब ये केस सामने आया है। माना थाने में इस केस की FIR दर्ज की गई थी। इस केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सौमित्री भोई ने पुष्टि करते हुए कहा- माना बाल आश्रम में 14 साल की बच्ची से रेप की शिकायत मिली थी।
आश्रम के कर्मचारी ने ही किया था रेप
खबर है कि इस बाल आश्रम के कर्मचारी अंजनी शुक्ला ने बच्ची को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बच्ची प्रेग्नेंट हो गई थी। अफसरों ने इस मामले को दबाए रखा। छोटी बच्ची गर्भावस्था की पीड़ा को झेलती रही। शिकायत के बाद पुलिस ने अंजनी को अरेस्ट कर लिया था। आरोपी इस वक्त जेल में हैं। बच्ची को माना में ही रखा गया है या उसे कहीं और भेजा गया है ये बात स्पष्ट नहीं हो सकी है।