डीजे वाले ने बाराती को पीट-पीटकर मार डाला:फरमाइशी गाना नहीं बजाने के विवाद में साथियों के साथ किया हमला, 14 आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शादी समारोह में हुए एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपियों का जुलूस शहरभर में निकाला गया। रविवार को डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने बारातियों और घरातियों की पिटाई कर दी थी, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में से एक नाबालिग भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, 27 नवंबर की रात को नयन दास स्मृति परिसर बलौदाबाजार में एक विवाह कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें मुंगेली जिले से बारात आई थी। शादी समारोह में शामिल लोगों के साथ मनपसंद गाना लगाने की फरमाइश पर डीजे बजाने वालों से वाद-विवाद होने लगा। इसके बाद डीजे (Disk Jockey) वाले ने अपने साथियों जिसमें आपराधिक किस्म के लड़के शामिल थे, उन्हें कार्यक्रम स्थल पर बुलाया। फिर इन्होंने नयनदास स्मृति स्थल के मुख्य दरवाजे को बंद कर घराती-बाराती दोनों पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। शादी कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों ने आरोपियों से ऐसा नहीं करने को लेकर समझाया भी, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। इसके बाद आरोपियों में शामिल करण बंजारे, पंकज बंजारे, पिंटू बंजारे ने अंदर घुसकर लाठी, डंडे, पत्थर और लोहे की रॉड से शादी स्थल में उपस्थित लोगों पर हमला कर दिया। हमले में गणेश पाटले नाम के बुजुर्ग को गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनके नाती प्रियांशु पाटले ने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा आरोपियों के हमले में कई अन्य लोग भी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मृतक गणेश पाटले (60 वर्ष) निवासी ग्राम भरवागुडा जिला मुंगेली का रहने वाला था। वो बारातियों में शामिल था।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image