छत्तीसगढ़ में अफसर बनने का मौका:डिप्टी कलेक्टर, जेल अधीक्षक जैसे 189 पदों पर होगी भर्ती; CGPSC 2022 एग्जाम के शेड्यूल जारी
छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। CGPSC ने साल 2023 के एग्जाम के शेड्यूल जारी कर दिए हैं। प्री एग्जाम 12 फरवरी 2023 को होंगे। मेंस की परीक्षा 11 से 14 मई के बीच हो सकती है। इसे लेकर CGPSC ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। इन पदों पर होंगी भर्ती डिप्टी कलेक्टर -15 जेल अधीक्षक-3 वित्त सेवा अधिकारी- 4 कर सहायक आयुक्त-7 जिला पंजीयक-01 सहकारी निरीक्षक-16 नायब तहसीलदार-70 आबकारी उप निरीक्षक-11 इस प्रकार कुल 16 विभागों के लिए 189 पदों पर भर्ती होगी। इस परीक्षा में ग्रेजुएट कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे। ऐसे कर सकेंगे आवेदन इस परीक्षा के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए मैनुअल या डाक से भेजे गए आवेदन आयोग अस्वीकार करेगा। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक भेजे जा सकेंगे। इसके लिए cgpsc.gov.in पर लॉग इन करना होगा।