Road Accident in Sukma : ट्रक से टक्कर के बाद वैन के उड़े परखच्चे, खून से लाल सड़क पर दिखी सिर्फ लाशें
• devendra kumar
सुकमाः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक वैन अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक वैन में सवार थे और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।