बैलगाड़ी से दुल्हनिया लेने निकला दूल्हा VIDEO:किसान बने बाराती, परंपराओं को आगे बढ़ाना दूल्हे राजा का मकसद; देखने जुट गई भीड़
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। यहां एक दूल्हा बैलगाड़ी में सवार होकर अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचा। उसकी बारात बैलगाड़ी में निकली। बाराती किसान के गेटअप में नजर आए। इस दौरान जिन लोगों ने भी इस अनोखी बारात को देखा वो हैरान रह गया। बारातियों ने इस अनोखी बारात में जमकर डांस किया है। दरअसल, रायपुर के लोधीपारा इलाके में रहने वाले अनुराग साहू की बारात सोमवार को महासमुंद आई थी। अनुराग ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके पिता बेमेतरा के नवागढ़ में खेती किसानी का काम करते हैं। अनुराग की शादी महासमुंद की रहने वाली भाविका साहू से कुछ समय पहले ही तय हुई थी। इसके बाद 29 नवंबर को शादी थी। राजधानी रायपुर से अनुराग की बारात दोपहर 4 बजे के आस-पास महासमुंद के एक पैलेस में पहुंच गई थी। यहां लड़की वालों ने बारातियों को पहले स्वागत किया। फिर बारात जनमासा स्थल से जब निकली, तब देखने वाले भी हैरान रह गए। रोड में दूल्हा कार या घोड़े पर नहीं, बल्कि बैलगाड़ी में बैठा हुआ था। अगल-बगल बैंड और डीजे बज रहा था। जिन्हें नहीं बुलाया, वह भी आ गए आम तौर पर शादी में लोग शूट, कुर्ते पैजामे या जींस-शर्ट में नजर आते हैं। मगर इस बारात में कुछ लोग किसान बनकर ही पहुंचे थे। इन बारातियों ने सिर में पगड़ी, गले में गमछा और धोती पहन रखी था। मकसद था ये पूरे तरह किसान लगें। बारातियों को मानना था कि शादी में हमारी छत्तीसगढ़ी परंपरा दिखे और हम लोग खेती किसान से जुड़े हैं, वह भी दिखना चाहिए। कुछ लोग तो दूल्हे के साथ सेल्फी लेने ही पहुंच गए, जिन्हें नहीं भी बुलाया गया था वह भी दूल्हे के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
Popular posts
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image